उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

मणिपुर में भाजपा ने जीत की ओर बढ़ाये कदम, जदयू के तीन प्रत्याशी जीते




इम्फाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव की 60 सीटों में से 45 सीटों पर प्रारंभिक रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है तथा 16 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है तथा तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। कांग्रेस के दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है तथा दो सीटों पर आगे हैं। वहीं, एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी जीत हासिल की।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक के रूझान में हेंगांग सीट से मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (भाजपा) कांग्रेस के पी शरतचंद्र सिंह से 19,782 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मणिपुर के हेरोक विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा के थोकचोक राधेश्याम बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि नांबोल में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ए. लोकेन भाजपा उम्मीदवार बसंत सिंह से पीछे चल रहे हैं। लंगथाबल विधानसभा सीट भाजपा नेता के श्याम आगे चल रहे हैं तथा कांग्रेस के दिग्गज नेता ओ. जॉय पीछे चल रहे हैं। वहीं, वांगोई में कृषि मंत्री ओ लुखोई एनपीपी उम्मीदवार खुराइजम लोकेन सिंह से पीछे चल रहे हैं।
राज्य में 17 महिलाओं सहित 265 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला आज होगा।
गौरतलब है कि मणिपुर में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 28, भारतीय जनता पार्टी ने 21, नागा पीपुल्स फ्रंट और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने चार-चार सीटें जीती थीं। लोक जन शक्ति पार्टी, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों को एक-एक सीट मिली थी।


भारत