उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

कोविड टीकाकरण 178.26 करोड़ से अधिक



नयी दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 412 वें दिन गुरुवार को 21 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 178.26 करोड़ के करीब हो गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 178 करोड 26 लाख 22 हजार 997 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 21 लाख 99 हजार 122 कोविड टीके दिये गये।
आंकड़ों के अनुसार अतिरिक्त खुराक के पात्र व्यक्तियों को दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 743 कोविड टीके लगाये गये हैं।
आंकड़ों में बताया कि 96 करोड 49 लाख 56 हजार 942 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 79 करोड 73 लाख पांच हजार 312 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।
मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।


भारत