उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

युक्रेन में फंसे छात्रों को जल्द ही वापस लाया जायेगा: गडकरी




नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंसे छात्रों को जल्द ही निकाल लिया जाएगा।
श्री गडकरी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारतीय छात्र, जो चिकित्सा की शिक्षा के लिए यूक्रेन गए थे और वहां फंस गए हैं, उन्हें बहुत जल्द घर वापस लाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि ‘हम उन सभी को जल्द से जल्द वापस लाएंगे’।
उन्होंने कहा कि एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार को यूक्रेन जा रहा था, लेकिन हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद उसे वापस लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यूक्रेन में हर भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है और मौका मिलते ही उन्हें वापस लाया जाएगा।


भारत