उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

वर्ल्ड बैंक यूक्रेन को तत्काल मदद देने के लिए तैयार


 

वाशिंगटन। विश्व बैंक अध्यक्ष डेविड माल्पस ने गुरुवार को कहा कि बैंक रूस के साथ जारी संघर्ष के बीच यूक्रेन को तत्काल वित्तीय सहायता देने के लिए तैयार है।
श्री माल्पस ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा, 'हम यूक्रेन को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं और इस तरह के समर्थन के लिए अन्य विकल्पों की तलाश कर रहे हैं, जिसमें तेजी से संवितरण किया जाना भी शामिल है। हमारे विकास भागीदारों के साथ विश्व बैंक समूह तत्काल प्रतिक्रिया के लिए हमारे सभी वित्तपोषण और तकनीकी सहायता उपकरणों का उपयोग करेगा।'
श्री माल्पस ने कहा कि विश्व बैंक फिलहाल यूक्रेन के पड़ोसी देशों के साथ 'सक्रिय बातचीत' में लगा हुआ है ताकि यूक्रेन के लिए समर्थन जुटा सके और अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।
यूक्रेन में स्व-घोषित गणराज्य डोनेट्स्क और लुहान्स्क ने यूक्रेनी सेना द्वारा चलाए जा रहे हमलों से उन्हें बचाने का अनुरोध किया तो इसे देखते हुए गुरुवार तड़के रूस ने यहां विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत कर दी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस दौरान कहा कि इस अभियान का मकसद यूक्रेन के सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना है, इससे आम नागरिकों को कोई खतरा नहीं है। मॉस्को ने कहा कि यूक्रेन पर कब्जा करने की उनकी कोई योजना नहीं है।


विश्व

  • वर्ल्ड बैंक ने भारत को दिया झटका, कहा - 6.3 फीसदी रह सकती है देश की जीडीपी

    नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक ने भारत को बड़ा झटका देते हुए कहा है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 2023-24 में धीमी पड़कर 6.3 फीसदी रह सकती है। ऐसा कंजंप्शन में कमी आने की वजह से होगा। इससे पहले यह अनुमान 6.6 फीसदी पर था। हालांकि, इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की जीडीपी अनुमान दिसंबर में 6.6 फीसदी था।

  • भारत आज से करेगा जी-20 की अध्यक्षता, एक साल में 55 स्थानों पर होंगी 200 बैठकें

    नई दिल्ली। भारत आज से जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा। आज से एक वर्ष के लिए दुनिया के आर्थिक रूप से संपन्न देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता भारत करेगा। पीएमओ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए जी-20 एक प्रमुख मंच है जो वैश्विक GDP का 85 प्रतिशत, दुनियाभर के कारोबार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। इ

  • एलन मस्क ने ट्विटर खरीदा, करेंगे बड़े बदलाव

    विश्व के सबसे अमीर शख्स और SpaceX के फाउंडर एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीद लिया है। एलन मस्क ने यह डील 44 बिलियन डॉलर यानी 3368 अरब रुपए में पक्की कर ली है।