उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

अखिलेश ने कोरोना टीके को लेकर लोगों को गुमराह किया: शाह




मैनपुरी। कोरोना टीकाकरण को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये केन्द्री गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को कहा कि मोदी सरकार के वृहद टीकाकरण अभियान के कारण वैश्विक महामारी की तीसरी लहर के संकट से आसानी से निपटा जा सका।
करहल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये शाह ने कहा “ कोरोना का टीका अखिलेश बाबू ने न लगवाने के लिए लोगों को गुमराह किया लेकिन 10 दिन बाद उन्होंने खुद टीका लगवा लिया। करहल वाले बताएं कि अखिलेश की बात मानकर यदि वे टीका नहीं लगवाते तो तीसरी लहर में सुरक्षित नहीं हो पाते। 103 करोड़ लोगों को मुफ्त में मोदी सरकार ने टीके लगवाए और देश के लोगों को सुरक्षित किया। ”
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सबसे बड़ा संकट भूख का था। सब कुछ बंद था। रोज कमा कर खाने वाले परेशान थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो साल तक 80 करोड़ लोगों को प्रति माह प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज दिया। उनके घरों में चूल्हा जलाया। यूपी में 15 करोड़ लोगों के घर में अनाज दिया गया।
गृहमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 82 लाख घरों में योगी सरकार ने बिजली भेजने का काम किया है। यूपी का एक भी घर ऐसा नहीं है, जहां बिजली नहीं हो। उन्होने सवालिया लहजे में कहा कि 2017 से पहले करहल में घरों में 24 घंटे कभी आती थी क्या। सपा, बसपा की सरकारों में ऐसा कभी नहीं हुआ। दो करोड़ 82 लाख घरों में आजादी के 70 साल बाद शौचालय नहीं था। मोदी सरकार ने इन सभी घरों में शौचालय पहुंचाए हैं। महिलाओं को सम्मान देने का काम किया गया। 82 लाख से ज्यादा घर मोदी सरकार ने बनाए। मोदी सरकार उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 54 लाख किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि दे रही है। करहल वाले बताएं कि विकास हो रहा है कि नहीं।


भारत