उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

लोग कांग्रेस के अच्छे काम को याद कर रहे हैं :मनमोहन सिंह




नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि लोग कांग्रेस के अच्छे काम को याद कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने गुरुवार को मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सात साल से अधिक समय से सत्ता में है और लोगों की समस्याओं के लिए अब भी पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहरा रही है।पंजाबी में जारी किए गए वीडियो संदेश में मनमोहन सिंह ने कहा कि आज की स्थिति बहुत चिंताजनक है क्योंकि सरकार की नीतियों की वजह से कोरोना काल में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है. मनमोहन सिंह ने कहा कि मौजूदा पीएम (मोदी) अपनी गलतियां मानकर सुधारने की जगह,  देश के पहले पीएम नेहरू को जिम्मेदार ठहराते रहते हैं. 


भारत