उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति



वाशिंगटन। टेस्ला प्रमुख और अरबपति एलन मस्क माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। टेस्ला के शेयरों में भारी उछाल आने के कारण एलन मस्क की कुल संपत्ति 7.2 अरब डॉलर बढ़कर 127.9 अरब डॉलर हो गई है। एलन मस्क की संपत्ति में इस वर्ष करीब 110.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार इस वर्ष जनवरी में दुनिया के अमीर व्यक्तियों की सूची में वह 35वें स्थान पर थे। लेकिन अब वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा टेस्ला शेयरों से बना है।
बिल गेट्स 128 अरब डॉलर के साथ अब तीसरे नंबर पर हैं वहीं 105 अरब डॉलर के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ड चौथे नंबर पर और 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पांचवें नंबर पर हैं। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस अमीरों की सूची में शीर्ष पर काबिज हैं। (वार्ता)


विश्व

  • वर्ल्ड बैंक ने भारत को दिया झटका, कहा - 6.3 फीसदी रह सकती है देश की जीडीपी

    नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक ने भारत को बड़ा झटका देते हुए कहा है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 2023-24 में धीमी पड़कर 6.3 फीसदी रह सकती है। ऐसा कंजंप्शन में कमी आने की वजह से होगा। इससे पहले यह अनुमान 6.6 फीसदी पर था। हालांकि, इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की जीडीपी अनुमान दिसंबर में 6.6 फीसदी था।

  • भारत आज से करेगा जी-20 की अध्यक्षता, एक साल में 55 स्थानों पर होंगी 200 बैठकें

    नई दिल्ली। भारत आज से जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा। आज से एक वर्ष के लिए दुनिया के आर्थिक रूप से संपन्न देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता भारत करेगा। पीएमओ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए जी-20 एक प्रमुख मंच है जो वैश्विक GDP का 85 प्रतिशत, दुनियाभर के कारोबार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। इ

  • एलन मस्क ने ट्विटर खरीदा, करेंगे बड़े बदलाव

    विश्व के सबसे अमीर शख्स और SpaceX के फाउंडर एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीद लिया है। एलन मस्क ने यह डील 44 बिलियन डॉलर यानी 3368 अरब रुपए में पक्की कर ली है।