उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

लालू जीवन के बड़े फैसले का सामना करने के लिए रांची रवाना




पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बहुचर्चित चारा घोटाले के एक मामले में अपनी जिंदगी के एक बड़े फैसले का सामना करने के लिए आज रांची रवाना हो गए।
श्री यादव रविवार को यहां के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से झारखंड की राजधानी रांची के लिए रवाना हो गए। श्री यादव के साथ उनकी बड़ी पुत्री एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक और राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव भी साथ गए हैं।
राजद अध्यक्ष लगभग दस माह बाद आज रांची के लिए रवाना हुए हैं। मंगलवार को चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में होनेवाले फैसले के दौरान वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित होंगे। राजद अध्यक्ष बीते साल 30 अप्रैल को जेल से बाहर आए थे, जिसके बाद से ही वह नई दिल्ली में अपना इलाज करवा रहे हैं।


भारत