उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

द ग्रेट खली आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए, दिल्ली पार्टी दफ्तर में ली सदस्यता




नई दिल्ली। पहलवान खली भारतीय जनता पार्टी में शामिल, पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में सदस्यता ली
रेसलर खली आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। खली ने दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता हासिल की। खली हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका असली नाम दलीप सिंह राणा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी से जुड़ने के बाद अच्छा लगा रहा है। पैसे कमाने होते तो अमेरिका में ही रहता, लेकिन मैं भारत आया क्योंकि मुझे देश से प्यार है। मैंने देखा है कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है। मुझे लगा क्यों ना देश में रहकर, साथ जुड़कर देश को आगे ले जाने में योगदान दूं।


भारत