उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

पंच तत्वों में विलीन हुईं स्वर कोकिला लता मंगेशकर




मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर  का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वो काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। 8 जनवरी को उन्हें कोविड  होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें निमोनिया भी हो गया था। दो दिन पहले तक उनकी हालत में सुधार होने की खबरें मीडिया में आ रही थीं। उनकी देखभाल कर रहे डॉक्टर प्रतीत सामदानी ने उनकी सेहत को पहले से बेहतर बताया था लेकिन आज सुबह उनकी मौत हो गई। 
 उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्नि दी। शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अनगिनत नम आंखों ने उन्हें विदाई दी। लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, शरद पवार, पीयूष गोयल, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान समेत तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।


भारत