उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

दुनियाभर के नेताओं ने लता के निधन पर जताया शोक



नयी दिल्ली। दुनियाभर के नेताओं और राजनयिकों ने रविवार को भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्षे ने ट्वीट कर लिखा,“भारत की स्वर कोकिला लता मंगेश्कर अमर रहें। सीमाओं को पार करने वाले दशकों के मनोरंजन के लिए शुक्रिया। आपने ‘संगीत वैश्विक भाषा है’ कहावत को चरितार्थ किया।”
श्री राजपक्षे ने कहा,“उनके परिवार और भारत के लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उनकी यादें उनके संगीत के माध्यम से जिंदा रहेंगी।”
पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि वह संगीत की बेताज साम्राज्ञी थीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “एक महान हस्ती हमारे बीच नहीं रही। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं। उन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। वह संगीत की बेताज सम्राज्ञी थीं। उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगीं। श्रद्धांजलि।”
भारत और भूटान में जर्मन राजदूत वाल्टर जे. लिंडनर ने भी हिन्दी में मंगेशकर का प्रख्यात कथन ट्वीट कर कहा,“मेरी आवाज ही, पहचान है..गर याद रहे.. भारत की कोकिला लता मंगेशकर, गायिका और संगीत प्रतिभा का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एक किंवदंती, एक अपूरणीय आवाज और सात दशकों के लिए संगीत का केंद्र! बहुत दुखद समाचार.. उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी.. श्रद्धांजलि लता मंगेशकर जी।”
गौरतलब है कि 92 वर्षीय स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 28 दिनों तक कोरोना से लड़ने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।


भारत