उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के आसार


पुणे। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा होने के आसार हैं जबकि ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर कड़कती बिजली के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक कच्छ में कहीं कहीं शीत लहर चलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र के कई स्थानों पर, बिहार, विदर्भ, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र और सिक्किम के कुछ स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।
तेलंगाना और मराठवाड़ा के कई स्थानों पर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर तथा तटीय आंध्र प्रदेश में कहीं कहीं तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
सौराष्ट्र और कच्छ के कई स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में कुछ स्थानों पर, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-थलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और गुजरात के कुछ स्थानों पर, केरल , माहे और रायलसीमा के अलग अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा।
देश के मैदानी इलाकों में पश्चिम राजस्थान के चुरू में सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, तटीय कर्नाटक,केरल, झारखंड और मराठवाड़ा में शुक्रवार को 08़ 30 बजे से शनिवार को 08़ 30 बजे के बीच आंधी तूफान का असर रहा।
हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर सुबह 08़ 30 बजे घना से मध्यम कोहरे का प्रभाव रहा। शाजापुर और अलापुझा में सुबह 25 मीटर, सुंदरनगर में 50 मीटर, फुर्सतगंज, जमशेदपुर, चंदबली, कोलकाता और कोचीन में 500 मीटर की दृश्यता रही।
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे का अनुमान है।
दक्षिण पश्चिम और उसके समीप, पश्चिम मध्य अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने के आसार हैं जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचत सकती है। इसलिए मछुआरों को इन समुद्री इलाकों में नहीं जाने और जो लोग समुद्र में हैं उन्हें अगले 24 घंटों के दौरान तट पर लौटने की सलाह दी गयी है।पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, विदर्भ, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर तथा असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, गुजरात, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा। ( एजेंसी)


वातावरण

  • बंगाल में पारा 40 डिग्री पार, लू ने हाल किया बेहाल

    कोलकाता। अलीपुर मौसम विभाग ने बताया है कि बैशाख की भीषण तपिश से जल्द राहत नहीं मिलनेवाली है। अगले तीन दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल में पारा 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

  • आज साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

    नई दिल्ली: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। नासा के अनुसार, 8 अप्रैल, 2024 को पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा से होकर गुजरेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण दक्षिण प्रशांत महासागर के ऊपर शुरू होगा।

  • उत्तर बंगाल : तूफानी बारिश से हुई तबाही के पीड़ितो के बीच मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल

    जलपाईगुड़ी : भारी तूफानी बारिश के उत्तर बंगाल में हुई तबाही के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस वहां पहुंच गए। सीएम ममता बनर्जी ने रविवार रात जलपाईगुड़ी पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और अस्पताल जाकर घायलों से बात की।