उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

पडरौनी के बजाय फाजिलनगर से लड़ेंगे चुनाव स्वामी प्रसाद मौर्या




लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर दलितों की उपेक्षा का आरोप लगा कर पिछले महीने समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुये पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के मौजूदा विधानसभा चुनाव में अपनी परंपरागत कुशीनगर की पडरौना सीट की बजाय फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतरेंगे।
सपा द्वारा बुधवार को जारी तीन प्रत्याशियों की सूची में स्वामी प्रसाद मौर्य को फाजिलनगर से टिकट दिया गया है। कभी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के खासमखास रहे मौर्य ने 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर पडरौना से चुनाव जीता था। पांच साल योगी मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे स्वामी प्रसाद का चुनाव से पहले भाजपा से मोहभंग हो गया था जिसके बाद वह सपा की साइकिल पर सवार हो गये थे।
मौर्य के अलावा सपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा इस बार सरोजनीनगर सीट से किस्मत आजमायेंगे वहीं कौशांबी जिले की सिराथू सीट पर सपा नेत्री पल्लवी पटेल सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ललकारेंगी।


भारत