उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 9191 नए मामले दर्ज



कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोरोना महामारी के 9,191 नए मामले दर्ज हुए हैं तथा 37 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में शुक्रवार को 9,154 मामलों की पुष्टि हुई थी।
राज्यभर में पिछले 24 घंटे में 37 लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 20,302 हो गई।
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता तथा उत्तरी 24 परगना जिला में क्रमशः 1489 तथा 1360 मामले दर्ज हुए हैं।
आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 19,58,265 हो गयी तथा वर्तमान में 1,23,657 मामले सक्रिय है।

इसके साथ ही कोलकाता में सात तथा उत्तरी 24 परगना जिले में छह मरीजों की मौत हुई है।
राज्य में संक्रमण दर में कमी देखी गयी है, यह 11.13 फिसदी है तथा स्वस्थ होने की दर 92.65 प्रतिशत है।


भारत