उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

पीएम मोदी आज करेंगे नेताजी की प्रतिमा का लोकार्पण,मनाया जाएगा पराक्रम द‍िवस




लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर इंडिया गेट  उनकी होलोग्राम प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तियों और संस्थानों को आपदा प्रबंधन में योगदान के सम्मान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि देश के महान सपूत सुभाषचंद्र बोस के प्रति आभार के प्रतीक के रूप में इंडिया गेट पर उनकी ग्रेनाइट की एक प्रतिमा लगाई जाएगी। सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा उस छतरी में लगेगी जहां पहले जॉर्ज पंचम की मूर्ति लगी थी। जॉर्ज पंचम की प्रतिमा को 1968 में हटा दिया गया था, तब से यह छतरी खाली पड़ी है। होलोग्राफिक एक तरह की डिजिटल तकनीक है। यह एक प्रोजेक्टर की तरह काम करता है, जिसमें किसी भी चीज को 3D आकार दिया जा सकता है। इस तकनीक से ऐसा महसूस होता है, जैसे सामने दिखाई दे रही चीज असली है, लेकिन वह सिर्फ एक 3D डिजिटल इमेज होती है।


भारत