उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में होंगी शामिल




नयी दिल्ली। मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगी।
हरियाणा के भाजपा नेता अरुण यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव बुधवार सुबह 10 बजे योगी जी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने जा रही हैं।''
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा के उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में अपर्णा ने लखनऊ कैंट से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। सूत्रों के अनुसार, अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट सीट से भाजपा मैदान में उतार सकती है।


भारत