उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की,उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी लड़ेंगी चुनाव




  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है  पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि, ''इस लिस्ट में कुछ महिला पत्रकार हैं. एक अभिनेत्री हैं और बाकी संघर्षशील महिलाएं हैं, जिन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कई साल संघर्ष किया है.'' उन्होंने कहा, ‘’पार्टी ने जीतने और लड़ने की क्षमता देखकर महिला उम्मीदवारों को चुना है. आज यूपी में तानाशाही सरकार है. हमारी कोशिश मुद्दों को केंद्र में लाने की है.''. बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है 


भारत