उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हुए कोरोना संक्रमित


जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हुए कोरोना संक्रमित

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुंगेर से पार्टी के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
श्री सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी कोरोना की जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज ही पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में नगर परिषद से संबंधित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसकी जानकारी मिलने से पहले उन्होंने एक ट्वीट किया और बताया कि उन्होंने लिखाम नगर परिषद, बाढ़ (पटना) नगर पालिका बाढ़ (अब नगर परिषद) के ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण 151वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन/लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। बाद में उन्होंने एक अन्य ट्वीट में वहां से निकलने के बाद अपने को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी।


भारत