उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

देवरिया में अमित शाह का कार्यक्रम ऐन मौके पर निरस्त




देवरिया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से ऐन मौके पर निरस्त कर दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा के तहत श्री शाह का शुक्रवार दोपहर यहां सलेमपुर में आने का कार्यक्रम था। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि अभी तक गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के बारे में प्रोटोकॉल जिला प्रशासन को नहीं मिला है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के देवरिया के सलेमपुर में आने का सरकारी प्रोटोकॉल मिला है और वे हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 1.35 बजे आयेंगे।
गौरतलब है कि देवरिया जिले के कपरवार में भाजपा की जन विश्वास यात्रा ने गुरूवार शाम प्रवेश किया था। यात्रा के साथ पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद डॉ.रमापतिराम त्रिपाठी,यात्रा प्रभारी सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी,राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद पहुंचे थे। यात्रा तीन दिन तक जिले में रहेगी।


भारत