उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

कांग्रेस के सत्यदेव त्रिपाठी समेत विभिन्न दलों के 11 नेता भाजपा में शामिल




लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जारी आस्था परिवर्तन के दौर में बुधवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, संजीव सिंह, सपा की रीता सिंह, बसपा के भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह समेत 11 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी।
इस मौके पर ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश महाना के अलावा ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह मौजूद थे। स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियों एवं विकासमुखी आयाम तथा सबका साथ सबका विकास की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे नये सदस्यों से पार्टी को मजबूती मिलेगी।


भारत