उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

कोविंद ने देशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं


नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आस्था के पावन महापर्व छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें तथा कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाएं।
श्री कोविंद ने अपने संदेश में कहा, “ आस्था के पावन महापर्व, छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि इस वर्ष छठ मैया सभी देशवासियों को आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करे। आइए, छठ पूजा के शुभ अवसर पर प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें तथा कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाएं।”
नहाय खाय के साथ चार दिन तक चलने वाला महापर्व 18 नवंबर को शुरु हुआ और शनिवार को श्रद्धालुओं के उगते सूर्य को अर्घ्य देने के उपरांत संपन्न होगा।


भारत