उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

कोविड टीकाकरण में 132.84 करोड़ टीके लगे




नयी दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 330 वें दिन शनिवार को 81 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 132.84 करोड़ से अधिक हो गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 132 करोड़ 84 लाख चार हजार 705 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 81 लाख आठ हजार 719 कोविड टीके दिये गये।
आंकड़ों के अनुसार 81 करोड़ 41 लाख 67 हजार 757 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 51 करोड 42 लाख 36 हजार 948 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।
मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।


भारत