उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

श्रीलंका, भूटान, नेपाल और बंगलादेश के सैन्य कमांडर शामिल होंगे जनरल रावत के अंतिम संस्कार



नयी दिल्ली। देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार में श्रीलंका, भूटान, नेपाल और बंगलादेश के सैन्य कमांडर भी शामिल होंगे।
रक्षा सूत्रों के अनुसार इन देशों के सैन्य कमांडर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां पहुंच गये हैं।
विदेश से यहां आये सैन्य कमांडरों में श्रीलंका के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष और सेना के कमांडर जनरल शेवेन्द्र सिल्वा, पूर्व प्रमुख रक्षा अध्यक्ष एडमिरल रविन्द्र सी विजेगुणारत्ने , भूटान की सेना के उप प्रमुख अभियान अधिकारी ब्रिगेडियर दोर्जी रिनचेन , नेपाल के उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बाल कृष्ण कार्की और बंगलादेश की सेना के प्रधान स्टाफ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल वाकर उज जमान शामिल हैं।
एडमिरल विजेगुणारत्ने राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज में जनरल रावत के कोर्स सहयोगी रहे हैं।
जनरल रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली छावनी स्थित बरार स्कवेयर शवदाह गृह में किया जायेगा।


भारत