उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

कोविड टीकाकरण हुआ 131 करोड़ से अधिक



नयी दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 328 वें दिन गुरुवार को 67 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 131 करोड़ के पार पहुंच गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 131 करोड़ नौ लाख 90 हजार 768 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 67 लाख 11 हजार 113 कोविड टीके दिये गये।
आंकड़ों के अनुसार 80 करोड़ 94 लाख 75 हजार 337 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 50 करोड 15 लाख 15 हजार 431 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।
मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।


भारत