उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

जनरल रावत का पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा




नयी दिल्ली। बुधवार को कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शनार्थ शुक्रवार को उनके आवास तीन कामराज मार्ग पर रखा जाएगा।
रक्षा सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि जनरल रावत के पार्थिव शारीर को शुक्रवार 11 बजे से उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी जा सकेगी।
विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति तथा आम लोग जनरल रावत को सुबह 11बजे से 12:30 बजे तक श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद 12:30 से 1:30 बजे तक सैन्यकर्मी उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
दोपहर दो बजे उनकी अंतिम यात्रा बरार स्क्वेयर शवदाह गृह के लिए उनके आवास से शुरू होगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जनरल रावत के साथ ही इस दुर्घटना में मारे गए सेना के ब्रिगेडियर एल एस लीडर का अंतिम संस्कार शुक्रवार बरार स्क्वेयर शवदाह गृह में सुबह 9:00 बजे किया जाएगा।


भारत