उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

आरपीएफ ने चार किशोरियों, दो महिलाओं को तस्करी से बचाया


 

आसनसोल। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की मतांगिनी महिला इकाई ने नयी दिल्ली जा रही ट्रेन से चार किशोरियों और दो महिलाओं को आसनसोल जंक्शन पर तस्करों के चंगुल से बचाया। उन्हें तस्करी की जानकारी इसी ट्रेन में सवार सह यात्रियों ने दी थी।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले के संतोषपुर इलाके की इन छह महिलाओं को नयी दिल्ली में नौकरी दिलाने का वादा किया गया था। इसके बाद मंगलवार को ये सभी सियालदह से राष्ट्रीय राजधानी जाने के लिए रवाना हुए।
अधिकारिक बयान में बताया गया कि जब महिलाओं ने तस्करों को फोन पर किसी और के साथ बातचीत करते हुए सुना, तो उन्हें उन पर शक हुआ। इसके बाद महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में उसी डिब्बे में सवार अन्य यात्रियों की नजर इस घटना पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत आरपीएफ को इसकी जानकारी दे दी।
मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरपीएफ के जवानों ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को आसनसोल जंक्शन पर रोका और महिलाओं को बचाकर संदिग्ध तस्कर को हिरासत में ले लिया।
आसनसोल क्षेत्र के मुख्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रकांता मिश्रा ने कहा कि यह मामला तस्करी से जुड़ा है और जिस पर जांच जारी है।


भारत