उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

05 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी कंगना रनौत की तेजस




मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म तेजस 05 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी।
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी खुद दी है। उन्होंने फिल्म से अपने लुक की एक फोटो शेयर कर लिखा, “आपके लिए एक ऐसी महिला की प्रेरक कहानी लेकर आए हैं, जिसने आसमान पर राज करने का फैसला किया है। 'तेजस' दशहरा के मौके पर 05 अक्टूबर 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”
गौरतलब है कि कंगना फिल्म तेजस में वायु सेना की पायलट तेजस गिल की भूमिका में है। यह फिल्म सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन में बन रही है। इसकी कहानी भी सर्वेश ने ही लिखी है।


मूवीज