उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने विधायक पद से दिया इस्तीफा भाजपा में शामिल होने की संभावना





पणजी। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता रवि नाइक ने मंगलवार को राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
राज्य विधानसभा में पोंडा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे श्री नाइक ने विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर को त्यागपत्र सौंपा। श्री नाइक के त्यागपत्र देने के बाद 40 सदस्यीय विधानसभा में अब कुल 37 विधायक ही बचे हैं। दो विधायकों हाल ही में त्यागपत्र दे दिया हैं।
श्री नाइक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है।
गौरतलब है कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।


भारत