उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

नागालैंड गोलीबारी कांड: गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दोनों सदनों को संबोधित



 नई दिल्ली।  नागालैंड गोलीबारी कांड के संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज संसद दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। नागालैंड के मोन जिले के ओटिंग गांव में शनिवार को सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में 14 आम नागरिकों की मौत हो गई।इस दौरान एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई और कई अन्य सैनिक घायल हो गए।
पुलि सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने शनिवार शाम को एक कोयला खदान में काम करने के बाद घर लौट रहे कम से कम 14 दिहाड़ी मजदूरों पर गोलियां चला दी।कहा जा रहा है कि प्रतिबंधित संगठन एनएससीएन (के) के युंग आंग गुट के उग्रवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सेना के जवानों ने एक पिकअप ट्रक पर गोलियां चलाईं, जिसमें मजदूर यात्रा कर रहे थे। 


भारत