इमरान हाशमी ने शो टाइम में फिल्म निर्माता रघु खन्ना का किरदार निभाया है, जो कर्मशियल सिनेमा बनाता है। उन्होंने बताया, शो टाइम दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें संदेश भी देगा। फिल्म इंडस्ट्री में सुने-सुनाये किस्सों के बारे में लोग जानते है।
नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, यहां प्रसिद्ध भारतीय निर्माता संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज एवर: हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार पर आपकी पहली नजर है! हीरामंडी वेब सीरीज वेश्याओं और उनकी जिंदगी को लेकर बुनी गई है।
द रेलवे मेन की सफलता के बाद अब नेटफ्लिक्स और यश राज फिल्म्स अपने अगले प्रोजेक्ट अक्का की ओर बढ़ रहे है।यश राज फिल्म्स की अगली सीरीज अक्का होगी, जिसमें राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश लीड रोल निभाएंगी। धर्मराज शेट्टी के निर्देशन में बन रही अक्का एक पीरियड थ्रिलर वेब सीरीज होगी।