उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

केंद्र की सत्ता से भाजपा को हटाने का ममता का आह्वान




मुंबई। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बुद्धिजीवियों और सभ्य समाज से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया।
सुश्री बनर्जी यहां प्रमुख समाचार पत्रों के संपादकों, अभिनेताओं, लेखकों, निर्देशकों और कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने केंद्र की भाजपा नीत सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट रहने तथा लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के आदर्शों पर जोर दिया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कैसे उनकी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कला और संस्कृति में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, और यहां तक कि रोजगार पैदा करने के लिए व्यवसायों को भी बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा, “नागरिक समाज की बहुत बड़ी भूमिका होती है। दुर्भाग्य से हम क्रूर, अलोकतांत्रिक, अनैतिक रवैये का सामना कर रहे हैं और एक दक्षिणपंथी राजनीतिक दल भाजपा द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। यदि आप उनसे लड़ना चाहते हैं, तो हम जहां भी हों, एकजुट रहें।”
उन्होंने कहा कि लड़ाई इसकी नहीं है कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा बल्कि लोकतंत्र को बचाने की है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा को राजनीतिक रूप से धो डालें और फिर हम अगला प्रधानमंत्री तय करेंगे। उन्होंने भाजपा को प्रभावी ढंग से चुनौती देने में विफल रहने के लिए कांग्रेस पर भी हमला किया।


भारत