उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

गहलोत, जोशी, पूनियां, वसुंधरा सहित कई नेताओं ने बिड़ला को जन्म दिन की दी शुभकामनाएं




जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सहित कई नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को उनके जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री गहलोत ने जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी खुशी एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। डा जोशी ने भी बधाई देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
डा पूनियां ने भी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से श्री बिड़ला के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। श्रीमती राजे ने भी उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन का आशीर्वाद प्रदान करने की भगवान से कामना की।
श्री कटारिया ने शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उन्हें सदा यशस्वी, तेजस्वी और ओजस्वी बनाये रखने की कामना की।
उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने श्री बिड़ला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि वह सदन की गरिमा एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने में महत्ती भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से उनके दीर्घायु, आरोग्य एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। इसी तरह अन्य कई नेताओं ने भी श्री बिड़ला को उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


भारत