उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

नीरज ने रचा स्वर्णिम इतिहास, भारत ने लंदन को पीछे छोड़ा



टोक्यो। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शनिवार को अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की थ्रो के साथ टोक्यो ओलम्पिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया।
नीरज ने ओलम्पिक में भारत का पहला एथलेटिक्स पदक जीता और वह भी स्वर्ण पदक के रूप में। भारत ने इसके साथ ही ओलम्पिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का कीर्तिमान बना डाला और लंदन में छह पदक जीतने के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। भारत का इन खेलों में यह सातवां पदक था। भारत ने इससे पहले दो रजत और चार कांस्य पदक जीते थे।


एथलेटिक्स

  • कुश्ती संघ एडहॉक कमेटी के हवाले, ओलंपिक एसोसिएशन ने भूपिंदर सिंह बाजवा को सौंपी कमान

    नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आज महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तीन सदस्यीस एडहॉक कमेटी का गठन किया है, जिसका चेयरमैन भूपिंदर सिंह बाजवा को बनाया गया है। इसके साथ ही, सदस्यों में मंजुशा कुंवर और एमएम सौम्या भी होंगे। यह निर्णय भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निलंबित करने के तीन दिन बाद लिया गया है।

  • गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का कार्यक्रम

  • जंतर-मंतर पर आधी रात हुआ बवाल

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच आधी रात धक्का-मुक्की हो गई। खिलाड़ियों का आरोप है पुलिस ने उन पर हमला और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पहलवानों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बारिश की वजह से सोने के लिए बेड मंगवाए थे, जिसे पुलिस ने लाने से रोक दिया। इस बीच प्रदर्शन कर रहे बजरंग पुनिया की ओर से गृहमंत्री को अपनी चार मांगों को लेकर चिठ्ठी लिखी गई है।