उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

लद्दाख के ज़ंस्कार में ग्लेशियर पीछे खिसक रहे हैं-अध्ययन


 

नयी दिल्ली। तापमान में बढ़ोतरी और सर्दियों में कम बर्फबारी होने के कारण लद्दाख के ज़ंस्कार स्थित पेनसिलुंगपा ग्लेशियर (पीजी) पीछे खिसक रहा है।
हाल में हुये एक अध्ययन से पता चला है कि तापमान में बढ़ोतरी और सर्दियों में कम बर्फबारी होने के कारण यह ग्लेशियर पीछे खिसक रहा है। वर्ष 2015 से देहरादून के वाडिया हिमा लय भू-विज्ञान संस्थान(डब्लूआईएचजी) हिमनदों पर अध्ययन कर रहा है। यह संस्थान सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन है। इसके तहत ग्लेशियरों में बर्फ के जमाव की स्थिति की निगरानी, बर्फ पिघलने की स्थिति, पहले की जलवायु परिस्थितियों, भावी जलवायु परिवर्तन की स्थिति और इस क्षेत्र के ग्लेशियरों पर पड़ने वाले प्रभावों पर अध्ययन किया जाता है। संस्थान के वैज्ञानिकों के एक दल ने लद्दाख के ज़ंस्कार जैसे हिमालयी क्षेत्रों का अध्ययन किया, जिनके बारे में बहुत कम जानकारी है।
ग्लेशियरों में बर्फ के जमाव की क्या स्थिति है और उस पर कितनी बर्फ है, इसका मौके पर जाकर मुआयना किया गया। इसके लिये बांस से बनी एक स्केल ग्लेशियर की सतह पर गाड़ी जाती है। उसे ड्रिल करके भीतर गाड़ा जाता है। इससे बर्फ की स्थिति की पैमाइश की जाती है। ऐसा ही एक पैमाना 2016-19 से ग्लेशियर की सतह पर मौजूद था। पेनसिलुंगपा ग्लेशियर पर जमी बर्फ पर पहले और मौजूदा समय में जलवायु परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ा है, इसका आकलन किया गया। चार वर्षों के दौरान होने वाले मैदानी अध्ययनों से पता लगा है कि ज़ंस्कार घाटी का यह ग्लेशियर 6.7 प्लस माइनस 3 एम ए-1 की औसत दर से पीछे खिसक रहा है। यह अध्ययन ‘रीजनल एनवॉयरेन्मेंट चेंज’ पत्रिका में छपा है। वैज्ञानिकों के दल ने ग्लेशियर के पीछे खिसकने का मूल कारण तापमान में बढ़ोतरी और सर्दियों में कम बर्फबारी को ठहराया है।
अध्ययन में यह भी बताया गया है कि बर्फ के जमाव के ऊपर मलबा भी जमा है, जिसका दुष्प्रभाव भी पड़ रहा है। इसके कारण गर्मियों में ग्लेशियर का एक सिरा पीछे खिसक जाता है। इसके अलावा पिछले तीन वर्षों (2016-2019) के दौरान बर्फ के जमाव में नकारात्मक रुझान नजर आया है और बहुत छोटे से हिस्से में ही बर्फ जमी है। अध्ययन से यह भी पता चला है कि हवा के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण बर्फ पिघलने में तेजी आयेगी।
उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में हवा के तापमान में तेजी देखी जा रही है। संभावना है कि गर्मियों की अवधि बढ़ने के कारण ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की जगह बारिश होने लगेगी, जिसके कारण सर्दी-गर्मी के मौसम का मिजाज भी बदल जायेगा।


  • आज मनायी जा रही है महाशिवरात्रि, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    नई दिल्ली/कोलकाता। आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कोलकाता के भूतनाथ, खिदिरपुर के भू-कैलाश मंदिर, तारकेश्वर सहित तमाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

  • बसंत पंचमी का पर्व आज, घर-घर में विराजीं मां सरस्वती

    कोलकाता। बसंत पंचमी का पर्व आज मनाया जा रहा है। इसको लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में यह पूजा लगभग हर घर में की जाती है। बसंत पंचमी पर्व की पूर्व संध्या पर कल तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सार्वजनिक रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा को रखने वाली समितियां काफी दिनों से तैयारियों में जुटी थीं।

  • अयोध्या राम मंदिर का विवादों और संघर्ष से रहा नाता

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की स्थापना फरवरी 2020 में हुई थी। सुन्नी वक्फ बोर्ड ने पांच एकड़ जमीन स्वीकार की और अगस्त 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी।