उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

झारखंड : सोरेन सरकार को गिराने की साजिश, तीन गिरफ्तार


  
 

रांची। झारखंड की हेमंत सरकार को  गिराने की साजिश रचने का आरोप लगा है। इस मामले में स्पेशल ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर रांची के एक होटल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।उनके पास से काफी मात्रा में पैसे भी बरामद किए जाने की भी खबर है। गिरफ्तार तीनों लोगों पर पर आईपीसी की धारा 419, 420, 124a, 120 बी, 34 और पीआर एक्ट की धारा 171 के साथ पीसी एक्ट की धारा 8 / 9 लगाया गया है।  
सूत्रों के अनुसार, तीनों लोग झारखंड के एक दर्जन विधायकों से सम्पर्क में थे. इसलिए इस पूरे मामले को विधायकों की खरीद फरोख्त से जोड़कर  देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि राज्य की हेमंत सरकार को अल्पमत में लाकर सरकार गिराने की योजना थी। मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगात हुए कहा कि देश में जहां भी गैर भाजपा सरकार है वहां पर  भारतीय जनता पार्टी लगातार वहां की सरकार को गिराने के लिए साजिश करती नजर आ रही है।


भारत