उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

योगी सरकार दिल्ली ने रोहिंग्या कैंप पर बुल्डोजर चलाकर खाली कराई जमीन



 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली आज योगी सरकार ने बुल्डोजर चलवाकर करोड़ों की जमीन खाली करवा ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जलशक्ति मंत्री  महेन्द्र सिंह के निर्देश पर मदनपुर खादर में सिंचाई विभाग के हेडवक्र्स खण्ड आगरा नहर ओखला द्वारा अभियान चलाकर 5.21 एकड़ जमीन से रोहिंग्या कैम्पों का अतिक्रमण हटाया गया। इसके अलावा सिंचाई विभाग के अन्य जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बड़े पैमाने पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसकी कीमत 97 करोड़ रुपये बतायी गई है।  
इस भूमि पर रोहिंग्या ने स्थायी/अस्थायी कब्जा कर लिया था। इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए थे। इन अधिकारियों ने दिल्ली प्रशासन के अधिकारियों के साथ 20 जुलाई, 2021 को बैठक करके इस जमीन को खाली कराए जाने का निर्णय लिय। गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं दिल्ली पुलिस, सिविल डिफेंस स्वयं सेवकों की मदद से ग्राम मदनपुर खादर में सिंचाई विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। 


भारत