उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

मोदी कैबिनेट में विस्तार के पहले नए चार नए राज्यपाल नियुक्त, चार के राज्य बदले




नई दिल्लीः मोदी कैबिनेट के विस्तार के पहले कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलावर को कई राज्यों में नए राज्यपाल बनाए। इस परिवर्तन से सियासत में खलबली मच गई। देश के कुछ राज्‍यपालों को ट्रांसफर करके दूसरे राज्‍यों में भेजा गया है जबकि कुछ नए राज्‍यपालों की नियुक्ति की गई है।राष्‍ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।  इनमें से एक केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत भी हैं। उन्हें कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है।
थावर चंद मप्र कोटे से कैबिनेट में मंत्री थे। ऐसा माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह देने के लिए थावर चंद को कैबिनेट से हटाया गया है। अभी तक मध्य प्रदेश से मोदी कैबिनेट में 4 मंत्री थे। नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, थावर चंद गहलोत और फग्गन सिंह कुलस्ते।  गहलोत को कर्नाटक का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।  
इनमें, मंगूभाई छगनभाई पटेल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे। थावर चंद गहलोत: केंद्रीय मंत्री थे, अब कर्नाटक के राज्यपाल होंगे।  रमेश बैस: त्रिपुरा के गवर्नर थे, अब झारखंड के गवर्नर होंगे। बंडारू दत्तात्रेय: हिमाचल के गवर्नर थे, अब हरियाणा के राज्यपाल होंगे। सत्यदेव नारायण आर्य: हरियाणा के राज्यपाल थे, अब त्रिपुरा के गवर्नर होंगे। राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे। पीएएस श्रीधरन पिल्लई: मिजोरम के राज्यपाल थे, अब गोवा के गवर्नर होंगे। हरिबाबू कम्भमपति: मिजोरम के राज्यपाल होंगे।


भारत