उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

भारत की मदद के लिए आज पहुंचेगी रूस और अमेरिका से भेजी गई पहली मेडिकल सप्लाई




मॉस्को/न्यूयॉर्क:  कोरोना महामारी  के दौर में पूरी दुनिया भारत को संकट से उबारने में जुट गई है। दुनिया के कई देश मेडिकल उपकरणों से भरी सप्लाई भारत भेज रहे हैं। भारत के लिए मानवीय सहायता लेकर रूस का दूसरा विमान आज रात मॉस्को के समीप जुकावस्की हवाई अड्डे से रवाना हुआ।
हवाई अड्डा के प्रवक्ता ने बताया कि पहले विमान ने स्थानीय समयानुसार 17.00 बजे उड़ान भरी जबकि दूसरा विमान 19.55 बजे यहां से भारत के लिए रवाना हुआ।
इससे पहले रूस ने भारत को 22 टन से अधिक कोविड-19 निरोधक उपकरण और दवाएं देने की प्रतिबद्धता जतायी थी। इसमें 20 यूनिट ऑक्सीजन उपकरण, 75 फेफड़े वेंटिलेटर, 150 मेडिकल मॉनिटर और 200,000 पैकेज दवा शामिल है। 
सूत्रों के मुताबिक भारत की कोशिश ऑक्सीजन उत्पादक संयंत्र, ऑक्सीजन कंसेट्रेटर और छोटे- बड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों की खरीद पर ह।. इसकी वजह ये है कि क्योंकि विभिन्न संयंत्रों से ऑक्सीजन को अस्पतालों तक पहुंचाने में भारत पहुंचाने में परेशानी का सामना कर रहा है. भारत अमेरिका और दूसरे देशों से रेमडेसिविर, टोसिलिज़ुमैब और फेवीपिरवीर जैसी अहम दवाओं की खरीद की भी कोशिश कर रहा है। 


भारत