उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

नए कृषि कानून के विरोध में किसानों का भारत बंद आज




 
नई दिल्ली:  नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर जारी लगातार प्रदर्शन के आज किसानों ने भारत बंद का एलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक, यह बंद सुबह 6 से शाम 6 बजे तक रहेगा। इस बंद का कई दलों ने समर्थन किया है। किसान मोर्चा के अनुसार पूर्ण भारत बंद के तहत सभी दुकानें, मॉल, बाजार और संस्थान बंद रहेंगे। कई छोटी-बड़ी सड़कें और ट्रेनें जाम की जाएगी। एम्बुलेंस व अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। किसानों के भारत बंद का कांग्रेस, सीपीआईएम समेत कई दलों ने समर्थन किया है। उल्लेखनीय है कि किसान किसान दिल्ली में सिंघू, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं।


भारत