उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

प्रधानमंत्री के सलाहकार पी के सिन्हा ने इस्तीफा दिया



नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सलाहकार एवं पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश कैडर के 1977 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे श्री सिन्हा को सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
श्री सिन्हा ने इस पद पर 11 सितंबर 2019 को नियुक्त किया गया था। वह 13 जून 2015 से 30 अगस्त 2019 तक कैबिनेट सचिव रहे। उन्हें किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने की अटकलें हैं। (वार्ता)


भारत