उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

राहुल-प्रियंका के दौरे से पहले हाथरस सील, प्रशासन अलर्ट


लखनऊ। यूपी के हाथरस में सामूहिक बलात्कार पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए पूरे देश में आक्रोश है। पीड़िता की मौत के बाद उसका जबरन अंतिम संस्कार कर दिया था। इसे लेकर प्रदेश की योगी सरकार निशाने पर है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के दिल्ली से रवाना हो गए हैं। इसके मद्देनजर हाथरस की सारी सीमाएं सील कर दी गई हैं और धारा 144 लगा दी गई है। दोनों एक ही कार से हाथरस जा रहे हैं। 


उधर खबर है कि उन्हें यमुना एक्सप्रेस वे पर रोका गया है। प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि निर्भया का केस लड़नेवाली वकील सीमा संवृद्धि हाथरस पीड़िता का केस नि:शुल्क लड़ेंगी। 


भारत